होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस के व्यवहार और कार्यप्रणाली पर व्यापारियों ने उठाए सवाल, सौंपा ज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस के व्यवहार और कार्यप्रणाली पर व्यापारियों ने उठाए सवाल, सौंपा ज्ञापन

7:56 PM, Jul 27, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

ट्रैफिक पुलिस के व्यवहार और कार्यप्रणाली पर व्यापारियों ने उठाए सवाल, सौंपा ज्ञापन
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र:जिला मुख्यालय पर ट्रैफिक व्यवस्था को अधिक जनहितैषी और पारदर्शी बनाने की मांग को लेकर व्यापारियों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि ट्रैफिक व्यवस्था का उद्देश्य आम जनता को सुविधा और सुरक्षा प्रदान करना है, लेकिन वर्तमान में व्यापारियों के बीच यह धारणा बन रही है कि ट्रैफिक पुलिस का ध्यान यातायात को सुचारू बनाने की बजाय अधिक से अधिक चालान करने पर केंद्रित है।व्यापारियों ने कहा कि यातायात नियमों का पालन आवश्यक है, लेकिन नियमों के साथ नागरिकों के प्रति सम्मानजनक और शालीन व्यवहार भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने ट्रैफिक पुलिस की कार्यशैली में सुधार की मांग करते हुए पांच प्रमुख मांगें प्रशासन के समक्ष रखींज्ञापन में मांग की गई कि व्यापारियों और आम नागरिकों के साथ ट्रैफिक पुलिस का व्यवहार शालीन एवं सम्मानजनक सुनिश्चित किया जाए। वाहन चालान की कार्रवाई में दोहरा मापदंड न अपनाया जाए और सभी के साथ समान नियम लागू किए जाएं। ट्रैफिक कर्मियों द्वारा दुर्व्यवहार की शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को समय-समय पर व्यवहार-कौशल का प्रशिक्षण दिया जाए तथा जहां संभव हो, चालान करने से पहले लोगों को नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया जाए।व्यापारियों ने जिला प्रशासन से मांगों पर गंभीरता से विचार कर सकारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।

ज्ञापन सौंपने वालों में नगर अध्यक्ष प्रशांत जैन, जिला उपाध्यक्ष यश पाल सिंह, दिनेश जायसवाल, पंकज कनोडिया, विनोद अग्रवाल, विनय जायसवाल सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions