पुलिया टूटने से आवागमन ठप,मधुपुर-बनवारी मार्ग भवानीपुर, मझुई, मुबारकपुर, गड़ईगाढ़ समेत दर्जनों गांवों का टूटा संपर्क
मधुपुर/सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सुकृत पुलिस चौकी अंतर्गत मधुपुर-वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग से बनवारी जाने वाले मार्ग पर बुद्ध नगर के पास भारी बारिश के चलते सड़क पर बनी पुलिया टूटकर नीचे धंस गई। यह घटना 31 अगस्त की रात तेज बारिश के दौरान हुई। पुलिया के क्षतिग्रस्त होने के बाद मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है।
7:49 PM, Sep 1, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

भारी बारिश में बुद्ध नगर के पास धंसी सड़क, पुलिया टूटने से आवागमन ठपमधुपुर/सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सुकृत पुलिस चौकी अंतर्गत मधुपुर-वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग से बनवारी जाने वाले मार्ग पर बुद्ध नगर के पास भारी बारिश के चलते सड़क पर बनी पुलिया टूटकर नीचे धंस गई। यह घटना 31 अगस्त की रात तेज बारिश के दौरान हुई। पुलिया के क्षतिग्रस्त होने के बाद मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है।बताया जा रहा है कि लगातार बारिश के कारण पुलिया के नीचे पानी का तेज बहाव हुआ, जिससे सड़क का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर धंस गया। मौके पर अभी भी पानी का बहाव बना हुआ है, जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। ग्रामीणों ने लोगों से क्षतिग्रस्त स्थान के आसपास सावधानी बरतने की अपील की है।राहत की बात यह रही कि घटना देर रात भारी बारिश और अंधेरे के दौरान हुई, जब मार्ग पर आवागमन नहीं था। इसके चलते किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि मार्ग बंद होने से आसपास के कई गांवों के लोगों की परेशानी बढ़ गई है।मधुपुर-बनवारी मार्ग भवानीपुर, मझुई, मुबारकपुर, गड़ईगाढ़ समेत दर्जनों गांवों के लोगों के लिए महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। पुलिया टूटने के कारण इन गांवों के ग्रामीणों को दूसरे रास्तों से आवागमन करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी रोजाना आने-जाने वाले ग्रामीणों और स्कूल जाने वाले बच्चों को होने की संभावना है।ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दौरान इस मार्ग पर पहले से ही जलभराव और पानी के तेज बहाव की समस्या बनी रहती है। पुलिया टूटने के बाद स्थिति और गंभीर हो गई है। क्षतिग्रस्त सड़क के कारण किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से तत्काल मौके का निरीक्षण कराकर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने तथा क्षतिग्रस्त पुलिया और सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग लंबे समय तक बंद रहा तो आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।ग्रामीणों ने प्रशासन से युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य शुरू कराकर जल्द से जल्द आवागमन बहाल कराने की गुहार लगाई है।
यह भी पढ़ें






