होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

बखरिहवां ब्रेकर पर दर्दनाक हादसा: बाइक खंभे से टकराई, मां-बेटी की मौत

बखरिहवां ब्रेकर पर दर्दनाक हादसा: बाइक खंभे से टकराई, मां-बेटी की मौत

6:02 PM, May 4, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

बखरिहवां ब्रेकर पर दर्दनाक हादसा: बाइक खंभे से टकराई, मां-बेटी की मौत
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


बीजपुर–बीजपुर मार्ग पर सोमवार शाम करीब तीन बजे बखरिहवां ब्रेकर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई। दोनों एक शादी समारोह से लौटते समय बाइक दुर्घटना का शिकार हो गईं।मिली जानकारी के अनुसार, रामपति (70) पत्नी लालमन और बसंती (45) पत्नी रामप्यारे, निवासी बजडा थाना बसंतपुर (छत्तीसगढ़), शादी में शामिल होने के बाद बाइक से अपने घर वापस जा रही थीं। बसंती के बेटे देवबरन ने बताया कि वह अपनी मां और नानी के साथ बाइक से लौट रहा था। जैसे ही वे बखरिहवां ब्रेकर के पास पहुंचे, पीछे बैठीं दोनों महिलाएं असंतुलित हो गईं, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिर पड़ीं।घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और तत्काल पीआरबी 112 व 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और एम्बुलेंस की मदद से दोनों को बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।मां और नानी की मौत की खबर सुनते ही बेटा देवबरन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उसने घटना की सूचना परिजनों को दे दी है, हालांकि खबर लिखे जाने तक परिवार के अन्य सदस्य मौके पर नहीं पहुंच सके थे।बभनी सीएचसी के चिकित्सक डॉ. वेदप्रकाश ने मृतकों का मेमो बभनी थाने भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया कि घटना की सूचना बीजपुर थाने को दे दी गई है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions