होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

मारकुंडी घाटी में दर्दनाक हादसा या कुछ और? खाई से दंपती के शव मिलने से मचा हड़कंप

मारकुंडी घाटी में दर्दनाक हादसा या कुछ और? खाई से दंपती के शव मिलने से मचा हड़कंप

1:49 PM, Jul 12, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

मारकुंडी घाटी में दर्दनाक हादसा या कुछ और? खाई से दंपती के शव मिलने से मचा हड़कंप
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र की मारकुंडी घाटी में रविवार सुबह गहरी खाई से बाइक समेत पति-पत्नी के सड़े-गले शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शवों की स्थिति देखकर पुलिस ने आशंका जताई है कि दोनों की मौत चार से पांच दिन पहले हुई होगी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को खाई से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच जारी है।जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने मारकुंडी घाटी की गहरी खाई में दो शव और पास में लाल रंग की एक मोटरसाइकिल देखी। इसके बाद गुरमा पुलिस चौकी को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी श्रीप्रकाश पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की।पुलिस के अनुसार दोनों शव पूरी तरह सड़-गल चुके थे तथा उनमें कीड़े पड़ चुके थे, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि घटना चार से पांच दिन पुरानी हो सकती है। काफी प्रयास के बाद मृतकों की पहचान 26 वर्षीय राहुल यादव पुत्र बबुंदर यादव तथा उनकी 24 वर्षीय पत्नी चंदा यादव उर्फ इंद्रावती यादव निवासी बिच्छी, कोतवाली राबर्ट्सगंज के रूप में हुई। मृतका का मायका चोपन थाना क्षेत्र के सलखन गांव में बताया गया है।पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों शवों को खाई से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।गुरमा चौकी प्रभारी श्रीप्रकाश ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं। पुलिस सड़क दुर्घटना, आत्महत्या अथवा अन्य किसी संभावित कारण सहित सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच में जुटी हुई है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions