होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

दुद्धी में दर्दनाक सड़क हादसा: इंटर छात्र की मौत, साथी घायल; आईटीआई में प्रवेश की थी तैयारी

दुद्धी में दर्दनाक सड़क हादसा: इंटर छात्र की मौत, साथी घायल; आईटीआई में प्रवेश की थी तैयारी

4:23 PM, Jun 24, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

दुद्धी में दर्दनाक सड़क हादसा: इंटर छात्र की मौत, साथी घायल; आईटीआई में प्रवेश की थी तैयारी
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


दुद्धी (सोनभद्र), 24 जून। कस्बा क्षेत्र के बढ़नीनाला तालाब स्थित नाइन टू नाइन होटल के समीप मंगलवार शाम हुए सड़क हादसे में एक 18 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार विष्णु पनिका (18) अपने साथी शिशु के साथ मोटरसाइकिल से दुद्धी की ओर जा रहा था। शाम लगभग 7:30 बजे बढ़नीनाला तालाब के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से हल्की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी। दुर्घटना के बाद दूसरी बाइक सवार मौके से फरार हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विष्णु ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। बाइक गिरने के दौरान उसका सिर पत्थरों से टकरा गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। वहीं उसके साथी शिशु को मामूली चोटें आई हैं और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।घटना के समय पास में मोहर्रम पर्व को लेकर कार्यक्रम आयोजित था, जहां पुलिस एवं सुरक्षा कर्मी तैनात थे। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दुद्धी पहुंचाया गया। वहां चिकित्सक डॉ. सुनील ने परीक्षण के बाद विष्णु को मृत घोषित कर दिया।बताया गया कि विष्णु अपने परिवार का सबसे बड़ा बेटा था। उसने हाल ही में इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी तथा आईटीआई में प्रवेश के लिए आवेदन किया था। कुछ वर्ष पूर्व उसके पिता का निधन हो चुका है। ऐसे में परिवार की जिम्मेदारियों का सहारा माने जा रहे बड़े बेटे की असमय मौत से मां सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।घटना की सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक अमित कुमार एवं श्यामजी अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। फरार बाइक सवार की तलाश के साथ दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions