होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

दर्दनाक सड़क हादसा,निजी बस की चपेट में आने से युवक की मौत

दर्दनाक सड़क हादसा,निजी बस की चपेट में आने से युवक की मौत

9:18 PM, Jul 9, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Naresh gupta

दर्दनाक सड़क हादसा,निजी बस की चपेट में आने से युवक की मौत
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क



सोनभद्र। बभनी-अम्बिकापुर मार्ग पर गुरुवार दोपहर स्टेट बैंक बभनी के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक अपनी बाइक खड़ी करने के बाद असंतुलित होकर सड़क पर गिर गया, तभी पीछे से आ रही एक निजी बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना अचानक हुआ कि युवक को संभलने का मौका नहीं मिल सका। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल एम्बुलेंस की सहायता से युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलते ही बभनी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस आसपास के लोगों और अन्य माध्यमों से उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।हादसे के बाद फरार हुई निजी बस और उसके चालक को पुलिस ने छत्तीसगढ़ सीमा के पास से पकड़ लिया। प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया कि मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं तथा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions