होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सोनभद्र में तबादला एक्सप्रेस: दर्जनों पुलिसकर्मी इधर से उधर

सोनभद्र। जिले में पुलिस विभाग में तबादलों का सिलसिला जारी है। पुलिस महकमे में कई उपनिरीक्षकों, मुख्य आरक्षियों और आरक्षियों को इधर से उधर किया गया है। स्थानांतरण के बाद पुलिसकर्मियों को नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

8:54 AM, Sep 21, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र में तबादला एक्सप्रेस: दर्जनों पुलिसकर्मी इधर से उधर
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। जिले में पुलिस विभाग में तबादलों का सिलसिला जारी है। पुलिस महकमे में कई उपनिरीक्षकों, मुख्य आरक्षियों और आरक्षियों को इधर से उधर किया गया है। स्थानांतरण के बाद पुलिसकर्मियों को नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

स्थानांतरण सूची के अनुसार शिवद्वार चौकी इंचार्ज रहे कविन्द्र सिंह यादव को बभनी में उपनिरीक्षक बनाया गया है।

वहीं पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक परवेज खान को रायपुर, उपनिरीक्षक हीरालाल यादव को बभनी, उपनिरीक्षक रविशंकर पाठक को करमा तथा उपनिरीक्षक महेन्द्र प्रसाद यादव को करमा में तैनाती दी गई है।

विज्ञापन

इसी क्रम में पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक अखिलेश पाठक को रायपुर भेजा गया है। मुख्य आरक्षी बाबूलाल को पन्नूगंज से शाहगंज, जबकि आरक्षी ओमप्रकाश सिंह यादव को पन्नूगंज से पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है।

मुख्य आरक्षी महेन्द्र यादव का स्थानांतरण शिवद्वार चौकी से जुगैल तथा मुख्य आरक्षी विपिन कुमार का शिवद्वार चौकी से दुद्धी किया गया है।

विज्ञापन

वहीं आरक्षी प्रवीण कुमार यादव को रायपुर से डीसीआरबी शाखा भेजा गया है इसके अलावा आरक्षी मनोज कुमार को पीआरवी-112 चोपन से दुद्धी, महिला आरक्षी हिना सरोज को बीजपुर से पीआरवी-112 राबर्ट्सगंज तथा महिला आरक्षी स्वाती देवी को हाथीनाला पीआरवी-112 से राबर्ट्सगंज भेजा गया है।

पुलिस विभाग में हुए इन स्थानांतरणों के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों की नई तैनाती वाले स्थानों पर आमद की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions