तबादला एक्सप्रेस पटरी पर, कई थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल
तबादला एक्सप्रेस पटरी पर, कई थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल
8:26 AM, Jun 3, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। पुलिस विभाग में प्रशासनिक कसावट और कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से कई थानाध्यक्षों एवं उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। जारी तबादला सूची के अनुसार कई पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।तबादले के तहत माची थानाध्यक्ष एसपी सिंह को रामपुर बरकोनिया थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं रामपुर बरकोनिया के थानाध्यक्ष विनोद यादव को पुलिस लाइन भेज दिया गया है।इसके अलावा हेमंत सिंह को माची थाने की कमान सौंपी गई है। पुलिस लाइन में तैनात संजीव सिंह को न्यायालय सुरक्षा प्रभारी बनाया गया है।विंडमगंज थानाध्यक्ष शिव कुमार सिंह को स्थानांतरित कर रामपुर बरकोनिया में वरिष्ठ उपनिरीक्षक (एसएसआई) नियुक्त किया गया है। वहीं अनपरा में तैनात उपनिरीक्षक संतोष सिंह को विंडमगंज थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा
यह भी पढ़ें






