सोनभद्र में तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले, चार अधिकारियों की नई तैनाती
सोनभद्र। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और जनहित में जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों की तैनाती में फेरबदल किया गया है। जिलाधिकारी सोनभद्र द्वारा सितंबर 2026 में जारी आदेश के अनुसार चार अधिकारियों के स्थानांतरण/नई तैनाती की गई है।
7:40 PM, Sep 7, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और जनहित में जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों की तैनाती में फेरबदल किया गया है। जिलाधिकारी सोनभद्र द्वारा सितंबर 2026 में जारी आदेश के अनुसार चार अधिकारियों के स्थानांतरण/नई तैनाती की गई है।आदेश के मुताबिक श्री नटवर सिंह, तहसीलदार न्यायिक, तहसील रॉबर्ट्सगंज को अब तहसीलदार न्यायिक, दुद्धी के पद पर तैनात किया गया है।वहीं श्री राजेश कुमार यादव, जो नव तैनात तहसीलदार थे, को तहसीलदार न्यायिक, तहसील रॉबर्ट्सगंज की जिम्मेदारी दी गई है।श्री ज्ञानेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार, पश्चिमी क्षेत्र, तहसील दुद्धी को स्थानांतरित कर नायब तहसीलदार, रॉबर्ट्सगंज तहसील बनाया गया है।इसी क्रम में श्री तिवारी विदित कुमार दिवाकर, नायब तहसीलदार, तहसील घोरावल को नई तैनाती देते हुए नायब तहसीलदार, पश्चिमी क्षेत्र, तहसील दुद्धी बनाया गया है।
यह भी पढ़ें






