होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

हर घर तिरंगा अभियान के तहत चुर्क में तिरंगा महोत्सव, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र

हर घर तिरंगा अभियान के तहत चुर्क में तिरंगा महोत्सव, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र, चुर्क के स्वामी हर्षसेवानंद स्कूल 7में मनाया गया

8:38 PM, Aug 12, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

हर घर तिरंगा अभियान के तहत चुर्क में तिरंगा महोत्सव, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


चुर्क, सोनभद्र। राष्ट्रभक्ति और तिरंगे के सम्मान का संदेश देते हुए मंगलवार को हरसेवानंद इंटरमीडिएट कॉलेज, चुर्क में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत भव्य तिरंगा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं, व्यापारियों, महिलाओं, युवाओं और क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर निकले लोगों से पूरा मार्ग ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘राष्ट्र प्रथम—सदैव प्रथम’ के नारों से गूंज उठा। तिरंगा महोत्सव के दौरान देशभक्ति गीतों और नारों से वातावरण पूरी तरह राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत नजर आया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के सोनभद्र प्रभारी एवं राज्य मंत्री सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग उत्तर प्रदेश हंसराज विश्वकर्मा एवं विशिष्ट अतिथि संजीव कुमार को राज्य मंत्री समाज कल्याण उत्तर प्रदेश मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि तिरंगा महज तीन रंगों से बना ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। देश की स्वतंत्रता और अखंडता की रक्षा के लिए असंख्य वीर सपूतों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया है।उन्होंने कहा कि तिरंगे के तीनों रंग देश के साहस, बलिदान और शांति का संदेश देते हैं तथा अशोक चक्र धर्म, न्याय और निरंतर प्रगति का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से तिरंगे का सम्मान करते हुए राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करने का आह्वान किया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के बच्चों के द्वारा राष्ट्रीय गीत के सम्मान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया जिसमें जिले से आए हुए विद्यालय के बच्चों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किया गयातिरंगा महोत्सव में शामिल सैकड़ों लोगों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर ‘तिरंगा हमारी शान है, तिरंगा भारत की पहचान है’ और ‘राष्ट्र प्रथम—सदैव प्रथम’ जैसे नारों के साथ देश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी चर्चित गौड़ मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी जिला विद्यालय निरीक्षक श्री जयराम सिंह सहित हरसेवानंद विद्यालय की सभी शिक्षक शिक्षिकाएं एवं आसपास के विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions