मारकुंडी पुरानी घाटी में तेल लदा ट्रक पलटा, चालक-खलासी सुरक्षित
चोपन थाना क्षेत्र की मारकुंडी पुरानी घाटी में रविवार देर रात सलोनी तेल से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा रात करीब 11 बजे घाटी के तीसरे मोड़ पर हुआ। ट्रक में सवार चालक और खलासी को मामूली चोटें आईं, लेकिन दोनों सुरक्षित बच गए
8:39 PM, Sep 7, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र: चोपन थाना क्षेत्र की मारकुंडी पुरानी घाटी में रविवार देर रात सलोनी तेल से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा रात करीब 11 बजे घाटी के तीसरे मोड़ पर हुआ। ट्रक में सवार चालक और खलासी को मामूली चोटें आईं, लेकिन दोनों सुरक्षित बच गए।जानकारी के अनुसार, ट्रक राबर्ट्सगंज से चोपन की ओर जा रहा था। तीसरे मोड़ पर उतरते समय अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया, जिससे ट्रक सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद सड़क पर तेल फैल गया और कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा।सूचना मिलने पर गुरमा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए पलटे ट्रक को सड़क से हटवाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।स्थानीय लोगों का कहना है कि मारकुंडी घाटी के खतरनाक मोड़ों पर आए दिन भारी वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते हैं। लोगों ने हादसों पर रोक लगाने के लिए मजबूत सुरक्षा रेलिंग, पर्याप्त संकेतक और प्रकाश व्यवस्था कराने की मांग की है।
यह भी पढ़ें






