11 किलो कॉपर वायर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरा मौका पाकर फरार
डाला/सोनभद्र। चोपन थाना पुलिस ने चोरी के मुकदमे में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 11 किलोग्राम चोरी का कॉपर वायर बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया, जबकि एक अन्य आरोपी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया
6:48 PM, Aug 23, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

डाला/सोनभद्र। चोपन थाना पुलिस ने चोरी के मुकदमे में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 11 किलोग्राम चोरी का कॉपर वायर बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया, जबकि एक अन्य आरोपी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया।पुलिस के अनुसार रविवार को करीब रात 1:15 बजे चोपन थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान बग्गा नाला ओवरब्रिज के पास ओबरा जाने वाली अंदरूनी सर्विस लेन पर पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल सवार संदिग्धों को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से करीब 11 किलोग्राम कॉपर वायर बरामद हुआ।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शारदा प्रसाद पनिका उर्फ राहुल पनिका (23 वर्ष) पुत्र वीरेंद्र कुमार पनिका, निवासी नई बस्ती शांति नगर, सेक्टर-10 ओबरा, थाना ओबरा, हाल पता ग्राम परसोई तथा ज्वाला प्रसाद (36 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय बचाऊ प्रसाद, निवासी तेलगुड़वा के रूप में हुई है।पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे जनरेटर के अल्टीनेटर से कॉपर तार चोरी कर उसे बेचते थे और इसी से अपना जीवन-यापन करते थे। पुलिस ने बरामद कॉपर वायर को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को संबंधित मुकदमे में गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।कार्रवाई के दौरान एक अन्य आरोपी मौका देखकर फरार हो गया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता, उपनिरीक्षक दुनिया सिंह, उपनिरीक्षक देवी प्रसाद मिश्र, हेड कांस्टेबल अजय यादव, हेड कांस्टेबल कमल कुमार राव, हेड कांस्टेबल संतोष यादव और हेड कांस्टेबल वीरेंद्र सरोज शामिल रहे।
यह भी पढ़ें






