होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

धनखोर में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो लोग घायल।

तेज रफ्तार बना दुर्घटना का कारण।

sonbhadra

7:40 AM, Jun 20, 2026

Share:

Edited By: Ashish Gupta , Reported By: Ashish Gupta

धनखोर में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो लोग घायल।

photo Sonprabhat News

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

म्योरपुर/सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र के धनखोर गांव के समीप शनिवार को दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में दो लोग घायल हो गए। हादसे का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है।

Image

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बभनी निवासी सुनील (लगभग 25 वर्ष) अपनी बाइक से तेज गति से जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे रामलखन (50 वर्ष), निवासी आरंग पानी की बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुनील की तेज रफ्तार हादसे का मुख्य कारण रही। दुर्घटना में रामलखन के सिर और आंख के पास गंभीर चोटें आई हैं, जबकि दूसरे घायल को भी चोटें पहुंची हैं।

घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल एम्बुलेंस सेवा को सूचना दी लेकिन काफी देर तक एंबुलेंस न आने के कारण निजी वाहन से दोनों को म्योरपुर सी एच सी भेजा गया। मौके पर डायल 112 पुलिस पहुंची। 

विज्ञापन


सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions