मारकुंडी घाटी की खाई में मिले दो शवों की हुई पहचान, जांच में जुटी पुलिस
मारकुंडी घाटी की खाई में मिले दो शवों की हुई पहचान, जांच में जुटी पुलिस
10:38 AM, Jul 12, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

सोनभद्र: चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी घाटी में गहरी खाई से मिले दो सड़े-गले शवों की पहचान पुलिस ने कर ली है। मृतकों की पहचान रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले दो युवकों के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने मारकुंडी घाटी की गहरी खाई में दो शव पड़े होने की सूचना गुरमा चौकी पुलिस को दी थी।
सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी श्रीप्रकाश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। शव पूरी तरह सड़ चुके थे, जिससे अंदाजा लगाया गया कि उनकी मौत चार से पांच दिन पहले हुई थी।घटनास्थल से बरामद एक बाइक के आधार पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई। बाइक के पंजीकरण और अन्य साक्ष्यों के आधार पर दोनों मृतकों की पहचान रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के निवासी युवकों के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया, जहां उन्होंने शवों की शिनाख्त की।पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ें
प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटना या अन्य किसी कारण से खाई में गिरने का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहन जांच कर रही है।






