होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री को सौंपा गया दो सूत्रीय ज्ञापन, इंटर कॉलेज के जर्जर भवन के पुनर्निर्माण और दो एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की उठी मांग

प्रभारी मंत्री को सौंपा गया दो सूत्रीय ज्ञापन, इंटर कॉलेज के जर्जर भवन के पुनर्निर्माण और दो एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की उठी मांग

8:23 PM, Jul 22, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

प्रभारी मंत्री को सौंपा गया दो सूत्रीय ज्ञापन, इंटर कॉलेज के जर्जर भवन के पुनर्निर्माण और दो एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की उठी मांग
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

। , दुद्धी सोनभद्र भारतीय इंटर कॉलेज, विंढमगंज की जर्जर भवन स्थिति एवं विंढमगंज रेलवे स्टेशन पर रांची–चोपन एक्सप्रेस तथा स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के ठहराव की मांग को लेकर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (एमएसएमई) एवं जनपद सोनभद्र के प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को दो सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में बताया गया कि भारतीय इंटर कॉलेज, विंढमगंज का भवन अत्यंत जर्जर हो चुका है। विद्यालय में लगभग 1400–1500 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, जबकि भवन की दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें हैं और छत भी कमजोर हो गई है। इससे कभी भी गंभीर दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। साथ ही विद्यालय परिसर में नियमित साफ-सफाई एवं आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है। ज्ञापन के माध्यम से विद्यालय भवन का तकनीकी निरीक्षण कराकर आवश्यक मरम्मत अथवा नए भवन का निर्माण, परिसर की नियमित साफ-सफाई तथा विद्यालय के संचालन से संबंधित शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही विद्यालय को सरकारी नियंत्रण में लिए जाने की मांग भी उठाई गई।दूसरे ज्ञापन में विंढमगंज रेलवे स्टेशन पर रांची–चोपन एक्सप्रेस (18631/18632) एवं स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस (12873/12874) के ठहराव की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि विंढमगंज उत्तर प्रदेश, झारखंड एवं छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्रों का महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है, जहां से प्रतिदिन हजारों यात्री आवागमन करते हैं। वर्षों से स्थानीय लोग इन दोनों ट्रेनों के ठहराव की मांग कर रहे हैं तथा कई बार ज्ञापन, धरना-प्रदर्शन और आंदोलन भी किए जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ट्रेनों के ठहराव से क्षेत्र के विद्यार्थियों, कर्मचारियों, व्यापारियों, मरीजों एवं आम यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।ज्ञापन सौंपने वालों में ग्राम प्रधान सुरेंद्र पासवान, अभिषेक प्रताप सिंह, ओम प्रकाश रावत, अजय गुप्ता, मनीष मद्धेशिया, अमन जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions