होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

ग्राम रन्नु में किसान के खेत से दो सोलर प्लेट चोरी, कोतवाली में तहरीर

दुद्धी (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रन्नु निवासी किसान नंदू कुमार ने अपनी खेत की सिंचाई हेतु लगवाए गए सोलर पैनल संयंत्र में से दो प्लेट चोरी होने की सूचना देते हुए पुलिस को तहरीर दी है

8:34 PM, Oct 1, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

ग्राम रन्नु में किसान के खेत से दो सोलर प्लेट चोरी, कोतवाली में तहरीर
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

दुद्धी (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रन्नु निवासी किसान नंदू कुमार ने अपनी खेत की सिंचाई हेतु लगवाए गए सोलर पैनल संयंत्र में से दो प्लेट चोरी होने की सूचना देते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

पीड़ित नंदू कुमार पुत्र स्वर्गीय भगवान दास ने अपनी तहरीर में बताया कि उन्होंने खेत की सिंचाई के लिए कुल छह सोलर प्लेट (500×2 वाट क्षमता वाली) लगवाई थीं। बुधवार सुबह जब वे सोलर प्लेट के पास पहुंचे तो पाया कि छह में से दो प्लेट गायब हैं। स्थानीय स्तर पर खोजबीन करने के बाद भी चोरी हुए पैनल का कोई पता नहीं चल सका।

इसके बाद पीड़ित किसान ने दुद्धी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को लिखित शिकायत सौंपी है, जिसमें उन्होंने चोरी की घटना की सूचना देते हुए उचित कानूनी कार्रवाई और रपट दर्ज करने की मांग की है। तहरीर में उन्होंने बताया कि चोरी की इस घटना से उनकी खेती बाड़ी प्रभावित हुई है और उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है।

विज्ञापन

पीड़ित किसान ने पुलिस से मांग की है कि चोरी की इस घटना में उचित कानूनी कार्रवाई की जाए और चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए चोरी हुए सोलर प्लेट को बरामद कराया जाए।कोतवाली पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions