होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

मंदिर में चोरी करने वाले दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का सामान और नगदी बरामद।

जनपद सोनभद्र की थाना अनपरा पुलिस ने मंदिर में चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए है।

anpara

1:53 PM, May 9, 2026

Share:

Edited By: Sonprabhat News Desk , Reported By: News Desk

मंदिर में चोरी करने वाले दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का सामान और नगदी बरामद।

Sonprabhat News

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

जनपद सोनभद्र की थाना अनपरा पुलिस ने मंदिर में चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सामान एवं नगदी बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।  जनपद सोनभद्र की थाना अनपरा पुलिस ने मंदिर में चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए   है।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के निर्देशन में थाना अनपरा पुलिस लगातार सक्रिय रूप से कार्रवाई कर रही है।

इसी क्रम में थाना अनपरा पुलिस ने मु0अ0सं0 96/2026 धारा 305(d), 331(4), 317(2) बीएनएस से संबंधित दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। दिनांक 08 मई 2026 को शाम लगभग 7:21 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बिछड़ी अंडरपास ब्रिज रेलवे क्रॉसिंग के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

विज्ञापन

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सागर उर्फ टाफी पुत्र राजेश कुमार निवासी धरिकार बस्ती डिबुलगंज थाना अनपरा तथा घमड़ी पुत्र समायन धरिकार निवासी धरिकार बस्ती डिबुलगंज थाना अनपरा के रूप में हुई है। दोनों अभियुक्तों की उम्र क्रमशः लगभग 20 एवं 22 वर्ष बताई गई है।

पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर अभियुक्तों के कब्जे से मंदिर से चोरी किए गए दो सर्पनुमा सफेद धातु के टुकड़े तथा दानपात्र से चोरी किए गए 2100 रुपये नगद बरामद हुए। बरामदगी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की और शनिवार को न्यायालय भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

विज्ञापन

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि गिरफ्तार अभियुक्तों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। अभियुक्त घमड़ी के विरुद्ध चोरी, अवैध सामान रखने एवं एनडीपीएस एक्ट सहित कई मामले पूर्व से दर्ज हैं। वहीं सागर उर्फ टाफी के खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सच्चिदानन्द दास, कांस्टेबल रमेश गौड़, अजीत यादव, संतोष कुमार एवं पंकज यादव शामिल रहे। पुलिस टीम की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions