गैंगस्टर एक्ट के दो वांछित आरोपी उड़ीसा से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर सोनभद्र लाकर भेजे गए जेल
गैंगस्टर एक्ट के दो वांछित आरोपी उड़ीसा से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर सोनभद्र लाकर भेजे गए जेल
8:44 PM, Jul 13, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो आरोपियों को थाना घोरावल पुलिस ने उड़ीसा से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर सोनभद्र लाने के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक घोरावल बृजेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।पुलिस के अनुसार थाना शाहगंज पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 01/2026, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम से संबंधित मामले में दोनों आरोपी लंबे समय से वांछित थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए उपनिरीक्षक सुभाष चन्द्र यादव, हेड कांस्टेबल राजीव कुमार एवं कांस्टेबल योगेश मिश्रा की टीम को उड़ीसा के ढेकनाल जनपद भेजा गया।पुलिस टीम ने उड़ीसा के ढेकनाल जनपद स्थित ग्राम मंगलपुर कुसपगां से प्रकाश माहखुड़ (26) पुत्र बसन्त माहखुड़ तथा रश्मि रंजन सामल (21) पुत्र अशोक सामल को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को जेएमएफसी न्यायालय, ढेकनाल (उड़ीसा) में पेश कर ट्रांजिट रिमांड प्राप्त किया गया।इसके बाद दोनों आरोपियों को सोनभद्र लाकर आवश्यक विधिक कार्रवाई के उपरांत सोमवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुभाष चन्द्र यादव, हेड कांस्टेबल राजीव कुमार तथा कांस्टेबल योगेश मिश्रा शामिल रहे। ::
यह भी पढ़ें






