आकाशीय बिजली का कहर दो युवकों की मौत, और दो बकरियां भी मरी
आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत, और दो बकरियां भी मरी
7:18 PM, Jul 22, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

डाला (सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र के गुरमुरा घसिया बस्ती में बुधवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पास के एक कच्चे मकान में बंधी दो बकरियां भी इसकी चपेट में आकर मर गईं। सूचना मिलते ही चोपन पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।जानकारी के अनुसार, शाम करीब चार बजे तेज गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश और बिजली से बचने के लिए 35 वर्षीय नेपाल पुत्र बसंत तथा 37 वर्षीय राजेश पुत्र हरिबंस एक पक्के मकान के बरामदे (बारजे) में खड़े हो गए। इसी दौरान आकाशीय बिजली सीधे बरामदे पर गिर गई। बिजली गिरने से बरामदे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और उसके नीचे खड़े दोनों युवक इसकी चपेट में आ गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ ही देर बाद दूसरी बार भी पास के एक कच्चे मकान पर आकाशीय बिजली गिरी, जिससे गुड्डी पत्नी बबलू की दो बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई।बारिश थमने के बाद जब लोग घरों से बाहर निकले तो नेपाल और राजेश गंभीर हालत में तड़पते मिले। सूचना पर एंबुलेंस और पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।हल्का दरोगा विनोद यादव ने बताया कि दोनों युवकों की मौत आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की।प्रारंभ में मृतकों के परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं थे। बाद में चोपन थाना प्रभारी गोपाल जी गुप्ता ने उन्हें समझाया कि आकाशीय बिजली से मृत्यु होने पर सरकारी मुआवजा मिलने का प्रावधान है। इसके बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए सहमत हो गए।घटना की सूचना पर कोटा ग्राम प्रधान प्रहलाद चेरो, ओबरा तहसीलदार नरेंद्र राव तथा हल्का लेखपाल संदीप दत्ता ने मौके का निरीक्षण कर उच्च अधिकारियों को अपनी रिपोर्ट भेज दी।य
यह भी पढ़ें






