होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सूरत से घर लौटे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत, अनियंत्रित बाइक नाले के गड्ढे में गिरी

सूरत से घर लौटे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत, अनियंत्रित बाइक नाले के गड्ढे में गिरी

9:04 PM, May 23, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

सूरत से घर लौटे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत, अनियंत्रित बाइक नाले के गड्ढे में गिरी
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


- चोपन थाना क्षेत्र के पटवध में हुआ दर्दनाक हादसा- गुजरात से कमाकर लौटे थे दोनों युवक, परिवार में पसरा मातमसोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग के पटवध क्षेत्र में शनिवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गई।जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब 7 बजे एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले के गड्ढे में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।सूचना पर पहुंचे चोपन थाना के उपनिरीक्षक अभयनाथ यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दोनों शवों की पहचान कराने का प्रयास किया। जांच के दौरान मृतकों की पहचान विकास गोंड पुत्र अजय सिंह गोंड एवं मनीष पुत्र मगरू निवासी गुरमा, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई।घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजन मौके पर पहुंचे, जहां परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने बताया कि दोनों युवक शनिवार को ही सूरत (गुजरात) से मजदूरी कर घर लौटे थे। शाम के समय दोनों मारकुंडी क्षेत्र में मिठाई लेने के लिए निकले थे, लेकिन वे पटवध क्षेत्र कैसे पहुंच गए, यह स्पष्ट नहीं हो सका है।पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions