अनियंत्रित ट्रक मकान में घुसा, तीन घायल—एक की हालत गंभीर
अनियंत्रित ट्रक मकान में घुसा, तीन घायल—एक की हालत गंभीर
4:16 PM, May 4, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Babu lal sharma

म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरबिल गांव के विषघरवा टोले में सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे स्थितसहदेव पनिका के आवास में घुस गई। इस दुर्घटना में मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि घर के अंदर मौजूद तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।घायलों की पहचान सहदेव प्रसाद (65), चंपा देवी (45) और विशाल (4) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर ले जाया गया। सीएचसी म्योरपुर में तैनात चिकित्सक डॉ. शिशिर श्रीवास्तव द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद चंपा देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का इलाज स्थानीय स्तर पर जारी है।घायल चंपा देवी के पति रामाश्रय ने बताया कि बभनी की ओर से आ रहा ट्रक पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाने के बाद सड़क किनारे खड़ा किया गया था। चालक लघुशंका के लिए नीचे उतरा, लेकिन संभवतः उसने हैंड ब्रेक नहीं लगाया था। इसी दौरान ट्रक आगे बढ़ गया और सीधे उनके मकान में जा घुसा।हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। म्योरपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।
यह भी पढ़ें






