मिशन शक्ति 5.0 के तहत सोनभद्र पुलिस का जागरूकता अभियान तेज, महिलाओं को सुरक्षा, साइबर अपराध और आत्मरक्षा की दी जानकारी
मिशन शक्ति 5.0 के तहत सोनभद्र पुलिस का जागरूकता अभियान तेज, महिलाओं को सुरक्षा, साइबर अपराध और आत्मरक्षा की दी जानकारी
5:44 PM, Jul 10, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोनभद्र पुलिस द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण के अंतर्गत जनपदभर में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों की मिशन शक्ति टीमों ने विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, बाजारों तथा ग्राम सभाओं में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई।
अभियान के दौरान लिंगानुपात, लैंगिक समानता, बाल विवाह, लैंगिक शोषण, महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध हिंसा, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही छात्राओं और महिलाओं को गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा के उपाय, महिला उत्पीड़न से संबंधित कानूनी प्रावधानों और सहायता सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।
साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुलिस टीमों ने ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल और लिंक, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, बैंकिंग धोखाधड़ी तथा OTP या गोपनीय बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करने के प्रति भी लोगों को सतर्क किया।
पुलिस ने आमजन से अपील की कि किसी भी आपात स्थिति या अपराध की सूचना तत्काल संबंधित हेल्पलाइन पर दें। प्रमुख हेल्पलाइन नंबरों में 112 (आपातकालीन सेवा), 1090/1091 (महिला सुरक्षा हेल्पलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1930 (साइबर अपराध हेल्पलाइन) तथा 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) शामिल हैं।
यह भी पढ़ें






