स्वच्छता पखवाड़ा के तहत ग्राम पंचायत म्योरपुर में चला विशेष सफाई अभियान,स्वच्छ ग्राम-स्वस्थ ग्राम का दिया गया संदेश
स्वच्छता पखवाड़ा के तहत ग्राम पंचायत म्योरपुर में चला विशेष सफाई अभियान,स्वच्छ ग्राम-स्वस्थ ग्राम का दिया गया संदेश
8:37 PM, Jun 9, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Babu lal sharma

सोनभद्र:
स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत मंगलवार को म्योरपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत म्योरपुर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान की शुरुआत ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर मानसिंह गोंड,ग्राम प्रधान संगीता गणेश जायसवाल व एडीओ पंचायत अजय कुमार सिंह द्वारा की गई। इस दौरान पंचायत क्षेत्र के सार्वजनिक स्थलों, मुख्य मार्गों एवं अन्य स्थानों पर साफ-सफाई कर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।एडीओ पंचायत अजय कुमार सिंह ने बताया कि स्वच्छता पखवाड़ा अभियान 5 जून से 21 जून तक संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों में सफाई, कचरा निस्तारण, जल स्रोतों की स्वच्छता तथा जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ जीवन की आधारशिला है और प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह अपने घर के साथ-साथ आसपास के सार्वजनिक स्थानों को भी स्वच्छ रखने में सहयोग करे।उन्होंने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से गांवों को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाना है। अभियान के दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए खुले में कचरा न फेंकने और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया।इस अवसर पर ग्राम प्रधान म्योरपुर संगीता गणेश जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड, पंचायत कर्मी, स्वच्छता कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने ग्राम पंचायत को स्वच्छ रखने और खुले में कचरा मुक्त वातावरण बनाने का संकल्प लिया।
यह भी पढ़ें






