होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जनपद में चला व्यापक स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जनपद में चला व्यापक स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान

8:00 PM, Jul 8, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जनपद में चला व्यापक स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के अंतर्गत जनपद में गुरुवार को व्यापक स्तर पर स्वच्छता एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार ग्राम पंचायतों, वार्डों तथा उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर संचारी रोगों की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाए गए।अभियान के दौरान ग्राम पंचायतों में नालियों की सफाई, झाड़ियों की कटाई, खराब हैंडपंपों का निरीक्षण एवं मरम्मत तथा सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई कराई गई। स्वास्थ्य विभाग, पंचायत विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के समन्वय से स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास किए गए।सफाईकर्मियों, ग्राम पंचायत सहायकों, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोगों से बचाव, व्यक्तिगत एवं सामुदायिक स्वच्छता, साफ पेयजल के उपयोग तथा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूक किया।अभियान के अंतर्गत जनपद के विद्यालयों में विद्यार्थियों को संचारी रोगों के कारण, लक्षण एवं बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही ग्रामों में विशेष सफाई अभियान चलाकर नालियों की सफाई, झाड़ियों की कटाई तथा हैंडपंपों की मरम्मत कराई गई, जिससे जलजनित एवं मच्छरजनित रोगों के प्रसार को रोका जा सके।इसके अतिरिक्त पशुपालकों को भी स्वच्छ पशुपालन एवं रोगों की रोकथाम के संबंध में जागरूक किया गया। कृषक संवाद कार्यक्रम के तहत आयोजित बैठकों में ग्रामीणों को स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं संचारी रोगों से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अपने घर एवं आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखें, जलभराव न होने दें, नियमित रूप से साफ-सफाई बनाए रखें तथा संचारी रोगों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता एवं जागरूकता से ही संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions