होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

वैश्विक नगरोदय योजना के अंतर्गत चुर्क नगर पंचायत मे दुकानो का होगा निर्माण

वैश्विक नगरोदय योजना के अंतर्गत चुर्क नगर पंचायत मे दुकानो का होगा निर्माण

5:10 PM, May 24, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

वैश्विक नगरोदय योजना के अंतर्गत चुर्क नगर पंचायत मे दुकानो का होगा निर्माण
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


नगर पंचायत चुर्क घुरमा के वार्ड नंबर 1 व वार्ड नंबर 10 के बीच में स्थित खाली जमीन पर वैश्विक नगरोदय योजना के अंतर्गत 24 दुकानों का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है जिससे नगर पंचायत की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा तथा साथ ही साथ बेरोजगारों को रोजगार भी मिलेगा नगर विकास विभाग की ओर से धन भी आवंटित हो चुका है जहां 2करोड़ 16लाख 13हजार रुपए की लागत से दुकान बनाने का प्रस्ताव रखा गया है यह सभी दुकान लॉटरी सिस्टम से आवंटित होगी जमीन का स्थलीय सत्यापन भी किया जा चुका है जल्द ही दुकानों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सरोज ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है। सभी औपचारिकताएं पूरी होते ही एक माह के भीतर दुकानों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। दुकानों के साथ महिला-पुरुष व दिव्यांगजनों के लिए शौचालय की भी व्यवस्था की जाएगी।इस योजना से नगर पंचायत को नया बाजार मिलने के साथ स्थायी आय का स्रोत भी मिलेगा। वहीं चेयरमैन मीरा यादव ने बताया सदर विधायक भूपेश चौबे द्वारा नगर पंचायत चुर्क घुर्माको विकास के धाराओं से लगातार जोड़ने का काम किया जा रहा है विधायक के अथक प्रयास से वैश्विक नगरोदय योजना से रोजगार को देखते हुए 24 दुकानों का निर्माण कर जल्द चालू किया जाएगा चेयरमैन ने बताया कि नगर पंचायत चुर्क घुर्मा को जल्द एक और बड़ी सौगात मिलने वाली है

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions