सेवा संकल्प अभियान के तहत घोरावल में नुक्कड़ नाटक, मोदी के सेवा-सफर का हुआ मंचन
घोरावल (सोनभद्र): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष सेवा के पूर्ण होने पर घोरावल नगर के अंबेडकर पार्क वार्ड नं 1 में भाजपा की ओर से नमो सेवा अनकही कहानियां नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। नुक्कड़ नाटक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन के 25 वर्ष के संघर्ष व सेवा कार्यो के पूर्ण होने तथा 2001 से 2026 तक सेवा के मार्ग में चुनौतियां एवं समाधान का बहुत ही सजीव चित्रण प्रस्तुत किया गया।
7:36 PM, Sep 21, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

घोरावल (सोनभद्र): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष सेवा के पूर्ण होने पर घोरावल नगर के अंबेडकर पार्क वार्ड नं 1 में भाजपा की ओर से नमो सेवा अनकही कहानियां नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। नुक्कड़ नाटक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन के 25 वर्ष के संघर्ष व सेवा कार्यो के पूर्ण होने तथा 2001 से 2026 तक सेवा के मार्ग में चुनौतियां एवं समाधान का बहुत ही सजीव चित्रण प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष सीमा गुप्ता ने किया। मुख्य अतिथि समाजसेवी अमरेश चन्द्र, विशिष्ट अतिथि पूर्व चेयरमैन राकेश कुमार, व्यापार मंडल अध्यक्ष दयाशंकर गुप्ता ने विचारो को व्यक्त किया। नुक्कड़ नाटक की टीम में 12 लोग रहे। यह कार्यक्रम सेवा संकल्प अभियान के तहत होने वाले तेरह कार्यक्रमों में से एक है जोकि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलता रहेगा। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक भाजपा आईटी सेल जिला संयोजक लवकुश केशरी, कार्यक्रम विधानसभा संयोजक सुनील चौबे, बाबूलाल शर्मा, विद्यासागर ,धीरज कुमार, चंदन चौरसिया, मुमताज अली, मनोनीत सभासद राजेंद्र शर्मा, प्रेम प्रकाश, संजय मौर्य, राजकुमार विश्वकर्मा, पवन पटेल, संदीप आदि लोग उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें






