होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी कल आएंगे सोनभद्र, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी कल आएंगे सोनभद्र, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

9:37 PM, Jun 19, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी कल आएंगे सोनभद्र, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


पार्टी पदाधिकारियों, अधिकारियों और उद्योगपतियों के साथ करेंगे बैठक, विकास भवन में करेंगे वृक्षारोपण

सोनभद्र। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी 20 जून 2026 को एक दिवसीय दौरे पर सोनभद्र आएंगे। अपने भ्रमण के दौरान वह विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ ही विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे तथा अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, उद्योगपतियों एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री शनिवार प्रातः 8:30 बजे वाराणसी स्थित होटल ताज गंगेज से सड़क मार्ग द्वारा सोनभद्र के लिए रवाना होंगे।

जनपद पहुंचने के बाद वह सबसे पहले सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करेंगे।इसके बाद मंत्री विकास भवन परिसर में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा पर्यावरण संरक्षण के संदेश के तहत वृक्षारोपण करेंगे।

विज्ञापन

वहीं पंचायत रिसोर्स सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर विभिन्न विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करेंगे।भ्रमण के दौरान केंद्रीय मंत्री सर्किट हाउस में जिलाधिकारी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे।

बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन, विकास परियोजनाओं की प्रगति तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।इसके अलावा मंत्री उद्योगपतियों एवं विभिन्न क्षेत्रों के पेशेवर प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर औद्योगिक विकास, निवेश संवर्धन और रोजगार सृजन से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे।

विज्ञापन

इसके बाद वह प्रेस वार्ता को संबोधित कर सरकार की नीतियों, विकास कार्यों और जनहित से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा करेंगे।केंद्रीय मंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल एवं सुचारु संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions