होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सोनभद्र के समग्र विकास पर केंद्रीय मंत्री का फोकस, नेटवर्क, पर्यटन और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत बनाने के निर्देश

सोनभद्र के समग्र विकास पर केंद्रीय मंत्री का फोकस, नेटवर्क, पर्यटन और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत बनाने के निर्देश

5:27 PM, Jun 20, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र के समग्र विकास पर केंद्रीय मंत्री का फोकस, नेटवर्क, पर्यटन और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत बनाने के निर्देश
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


आकांक्षी जनपद कार्यक्रम एवं सांसद निधि से संचालित विकास कार्यों की समीक्षा, मेडिकल कॉलेज में संसाधन व मानव संसाधन बढ़ाने पर दिया जोरसोनभद्र। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को सर्किट हाउस सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में आकांक्षी जनपद कार्यक्रम एवं सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (एमपीएलएडीएस) के तहत संचालित विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जनपद के समग्र विकास के लिए मोबाइल नेटवर्क, पर्यटन और स्वास्थ्य सुविधाओं को और सुदृढ़ करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।बैठक में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सोनभद्र के जिन क्षेत्रों में मोबाइल एवं इंटरनेट नेटवर्क की समस्या बनी हुई है, वहां का विस्तृत सर्वेक्षण कर कार्ययोजना तैयार की जाए और उसे शासन स्तर पर भेजा जाए, ताकि दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में संचार व्यवस्था विकास की आधारशिला है और प्रत्येक नागरिक तक इसकी पहुंच आवश्यक है।सोनभद्र से अपने जुड़ाव का उल्लेख करते हुए श्री पुरी ने कहा कि राज्यसभा सांसद रहने के दौरान इस जनपद से उनका आत्मीय रिश्ता बना, जो समय के साथ और मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध सोनभद्र ने विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। कभी देश के पिछड़े जिलों में शामिल रहा सोनभद्र आज नीति आयोग की डेल्टा रैंकिंग में शीर्ष स्थान प्राप्त कर देश के लिए एक मॉडल जनपद के रूप में उभर रहा है।उन्होंने बताया कि वर्ष 2018-19 से 2025-26 तक सांसद निधि के माध्यम से 37.80 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 719 विकास कार्य पूर्ण कराए गए हैं। इनमें विद्यालय भवन निर्माण, हाईमास्ट लाइट, यात्री प्रतीक्षालय, चिकित्सा उपकेंद्रों का सुदृढ़ीकरण, सड़क निर्माण, विद्युतीकरण एवं अन्य सामुदायिक विकास कार्य शामिल हैं।पर्यटन विकास की संभावनाओं पर बल देते हुए केंद्रीय मंत्री ने जिलाधिकारी चर्चित गौड़ को निर्देशित किया कि जनपद के ऐतिहासिक, धार्मिक, प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक स्थलों को पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेजी जाए। उन्होंने कहा कि पर्यटन के विकास से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और जनपद की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत होगी।स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के दौरान श्री पुरी ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में संसाधनों एवं चिकित्सकीय सुविधाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में आवश्यक चिकित्सा उपकरणों, दवाओं और अन्य संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही चिकित्सकों एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की कमी को दूर करने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक कर आवश्यक प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र कार्रवाई की जाए।उन्होंने बताया कि पीएलएल के कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) कार्यक्रम के तहत मेडिकल कॉलेज को जीपीएस-सक्षम एडवांस्ड कार्डियोवैस्कुलर लाइफ सपोर्ट (एसीएलएस) एम्बुलेंस तथा मोबाइल ब्लड कलेक्शन एवं ट्रांसपोर्टेशन वैन उपलब्ध कराई गई है, जिससे ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच मजबूत हुई है।बैठक में आकांक्षी जनपद कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा की गई। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सोनभद्र विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और इसे प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश के मॉडल जनपद के रूप में विकसित करने के लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करना होगा।बैठक में समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़, घोरावल विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions