UP Holiday News: उत्तर प्रदेश में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, सरकारी दफ्तर और शिक्षण संस्थान रहेंगे बंद
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने महानवमी के अवसर पर 19 अक्टूबर 2026, सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर लिए गए इस फैसले से प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों को त्योहार मनाने के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा।
6:29 PM, Oct 16, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने महानवमी के अवसर पर 19 अक्टूबर सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर लिए गए इस फैसले से प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों को त्योहार मनाने के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। पहले प्रदेश की वर्ष 2026 की अवकाश सूची में दशहरा और महानवमी/विजयदशमी का सार्वजनिक अवकाश 20 अक्टूबर, मंगलवार को निर्धारित था।
लगातार दिन दिन की छुट्टी का मौका
विज्ञापन
यह भी पढ़ें
19अक्टूबर को सोमवार, 20 अक्टूबर को मंगलवार और उससे 18 अक्टूबर को रविवार होने के कारण सरकारी कर्मचारियों को लगातार चार दिन की छुट्टी मिल सकती है
19 अक्टूबर को सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में अवकाश रहेगा। हालांकि, परिषदीय विद्यालयों, निजी संस्थानों तथा अलग-अलग विभागों के लिए लागू आदेश की पुष्टि संबंधित विभाग की अधिसूचना से कर लेना उचित होगा।






