यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025: मीरजापुर में पीईटी तैयारियों का एडीजी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025: मीरजापुर में पीईटी तैयारियों का एडीजी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
8:41 PM, Jun 26, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के अंतर्गत 29 एवं 30 जून को आयोजित होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) की तैयारियों का शुक्रवार को अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया ने मीरजापुर स्थित 39वीं वाहिनी पीएसी परिसर में निरीक्षण कर जायजा लिया।निरीक्षण से पूर्व एडीजी ने पुलिस उपमहानिरीक्षक, विन्ध्याचल परिक्षेत्र पूनम, पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक, सेनानायक 39वीं वाहिनी पीएसी नैपाल सिंह, कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों एवं अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर परीक्षा की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में परीक्षा को पूरी शुचिता, पारदर्शिता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।इसके बाद एडीजी ने पीईटी ग्राउंड, दौड़ ट्रैक, परीक्षण स्थल तथा अन्य व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा ड्यूटी में लगाए गए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं। परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता, सुरक्षा एवं सुचारु संचालन सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।गौरतलब है कि 29 एवं 30 जून को आयोजित होने वाली पीईटी परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। इसे देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा, चिकित्सा, पेयजल, यातायात एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं।
यह भी पढ़ें






