होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

11 अगस्त से शुरू होंगे यूपी छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति के आवेदन, शासन ने जारी की समय-सारिणी

11 अगस्त से शुरू होंगे यूपी छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति के आवेदन, शासन ने जारी की समय-सारिणी

5:34 PM, Jul 23, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

11 अगस्त से शुरू होंगे यूपी छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति के आवेदन, शासन ने जारी की समय-सारिणी
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। उत्तर प्रदेश शासन ने वित्तीय वर्ष/शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति तथा शुल्क प्रतिपूर्ति योजनाओं की समय-सारिणी जारी कर दी है। इसके तहत कक्षा 9 से उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत उत्तर प्रदेश के मूल निवासी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, सामान्य वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के पात्र छात्र-छात्राएं निर्धारित तिथियों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया ने बताया कि कक्षा 9 से 12 तक के नवीन एवं नवीनीकरण आवेदनों की ऑनलाइन प्रक्रिया 11 अगस्त 2026 से प्रारंभ होगी। छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उसकी हार्ड कॉपी आवश्यक अभिलेखों सहित संबंधित शिक्षण संस्थान में जमा करनी होगी। इसके बाद संस्थानों द्वारा आवेदन सत्यापन, बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण, जिला विद्यालय निरीक्षक स्तर से अग्रसारण तथा एनआईसी और संबंधित विभागों द्वारा जांच की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सभी औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद पात्र विद्यार्थियों के बैंक खातों में जनवरी 2027 के अंतिम सप्ताह तक छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि भेजी जाएगी।इसी प्रकार इंटरमीडिएट से ऊपर की उच्च कक्षाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए नवीन एवं नवीनीकरण आवेदनों की ऑनलाइन प्रक्रिया 15 सितंबर 2026 से शुरू होगी। विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों एवं संबंधित एजेंसियों द्वारा निर्धारित समय के भीतर आवेदन सत्यापन और बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण की कार्रवाई पूरी करने के बाद पात्र विद्यार्थियों को जनवरी 2027 में छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की राशि उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी।जिला समाज कल्याण अधिकारी ने सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षण संस्थानों एवं संबंधित अधिकारियों से निर्धारित समय-सारिणी का पालन करते हुए आवेदन, सत्यापन एवं अग्रसारण की प्रक्रिया समय से पूर्ण करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि विस्तृत समय-सारिणी संबंधित शिक्षण संस्थानों को भेज दी गई है तथा छात्रवृत्ति पोर्टल पर भी उपलब्ध है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions