पंखे का कनेक्शन जोड़ते समय करंट की चपेट में आए बर्तन व्यापारी की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दुद्धी (सोनभद्र)। स्थानीय थाना क्षेत्र के झारोखुर्द गांव में शनिवार की शाम घर में पंखे का बिजली कनेक्शन जोड़ते समय करंट की चपेट में आने से 42 वर्षीय बर्तन व्यापारी की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
6:11 AM, Sep 27, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

दुद्धी (सोनभद्र)। स्थानीय थाना क्षेत्र के झारोखुर्द गांव में शनिवार की शाम घर में पंखे का बिजली कनेक्शन जोड़ते समय करंट की चपेट में आने से 42 वर्षीय बर्तन व्यापारी की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।जानकारी के अनुसार, झारोखुर्द निवासी लालबिहारी सोनी उर्फ नागेंद्र (42) पुत्र स्वर्गीय रामचंद्र शनिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे अपने घर में स्टैंड पंखे का बिजली कनेक्शन जोड़ रहे थे। इसी दौरान अचानक वे करंट की चपेट में आ गए और अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े।हादसे के बाद परिजन तत्काल उन्हें निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लेकर पहुंचे। वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।परिजनों के मुताबिक, लालबिहारी सोनी बर्तन का व्यापार करते थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक के पीछे पत्नी के अलावा तीन बेटियां और एक बेटा हैं। चारों बच्चे अभी नाबालिग बताए जा रहे हैं। पिता की अचानक मौत से बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।अस्पताल से मेमो के माध्यम से घटना की सूचना मिलने पर पुलिस सीएचसी दुद्धी पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें






