होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

चयन वेतनमान के लिए दुद्धी में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने लिया संज्ञान, खण्ड शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

सोनभद्र:दुद्धी 16448 शिक्षक भर्ती के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपरांत बेसिक शिक्षा नियमावली के अंतर्गत चयन वेतनमान की स्वीकृति हेतु प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई दुद्धी ने तत्काल संज्ञान लिया।

6:48 AM, Sep 9, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

चयन वेतनमान के लिए दुद्धी में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने लिया संज्ञान, खण्ड शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क



सोनभद्र,दुद्धी 16448 शिक्षक भर्ती के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपरांत बेसिक शिक्षा नियमावली के अंतर्गत चयन वेतनमान की स्वीकृति हेतु प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई दुद्धी ने तत्काल संज्ञान लिया। भारी संख्या में शिक्षकों के साथ मण्डल मंत्री भोलानाथ अग्रहरि की अगुवाई में खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री प्रेम शंकर राम को ज्ञापन सौंपा गया।जिस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी महोदय ने शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया।ज्ञातव्य है कि पूर्व में भी अन्य भर्तियों के चयन वेतनमान हेतु प्रा शि संघ ने संघर्ष किया था।जिसके फलस्वरूप शिक्षक गण चयन वेतनमान से आच्छादित हुए थे।जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र चौबे ने कहा कि संघ सदैव शिक्षकों के हर वाजिब मांगों के लिए डट कर खड़ा रहेगा। मण्डल मंत्री भोलानाथ ने कहा कि शिक्षकों के साथ वह कंधे से कंधा मिलाकर हर समय डट कर खड़े मिलेंगे। इस अवसर पर महामंत्री लोकपति वर्मा, राकेश शर्मा,विजय गुप्ता,बिहारी लाल, रामरहीस,शिवम शुक्ला, रविन्द्र नाथ, उदय कुमार, राघवेंद्र पांडेय, नाज़िया परवीन, राशिदा अनवर, दयाशंकर आदि उपस्थित थे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions