होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

चयन वेतनमान के लिए म्योरपुर में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (योगेश पांडेय गुट) ने लिया संज्ञान, म्योरपुर खण्ड शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

सोनभद्र:ब्लाक म्योरपुर 16448 शिक्षक भर्ती के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपरांत बेसिक शिक्षा नियमावली के अंतर्गत चयन वेतनमान की स्वीकृति हेतु उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (योगेश पांडेय गुट) की ब्लॉक इकाई म्योरपुर ने तत्काल संज्ञान लिया

8:13 AM, Sep 10, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: U gupta

चयन वेतनमान के लिए म्योरपुर में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (योगेश पांडेय गुट) ने लिया संज्ञान, म्योरपुर खण्ड शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क




सोनभद्र,ब्लाक म्योरपुर 16448 शिक्षक भर्ती के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपरांत बेसिक शिक्षा नियमावली के अंतर्गत चयन वेतनमान की स्वीकृति हेतु उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (योगेश पांडेय गुट) की ब्लॉक इकाई म्योरपुर ने तत्काल संज्ञान लिया। भारी संख्या में शिक्षकों के साथ ब्लॉक अध्यक्ष पवन शुक्लेश की अगुवाई में खण्ड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर को को ज्ञापन सौंपा गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी महोदय जी से फोन वार्ता बात हुई जिसमें उन्होंने त्वरित संज्ञान लिया और कार्यवाही का आश्वासन दिया। साथ ही 15000 शिक्षक भर्ती के शिक्षको का भी चयन वेतनमान जल्द लगे इस विषय पर भी चर्चा हुई। ज्ञातव्य है कि पूर्व में भी अन्य भर्तियों के चयन वेतनमान हेतु उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (योगेश पांडेय गुट) ने संघर्ष किया था। जिसके फलस्वरूप शिक्षक गण चयन वेतनमान से आच्छादित हुए थे। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार गुप्ता जी ने कहा कि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ सदैव शिक्षकों के हर वाजिब मांगों के लिए डट कर खड़ा रहेगा।" ब्लाक अध्यक्ष पवन शुक्लेश ने कहा कि "शिक्षकों के साथ वह कंधे से कंधा मिलाकर हर समय डट कर खड़े मिलेंगे।" इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष छोटेलाल साहू , संयुक्त मंत्री राजेंद्र प्रसाद बैस, मीडिया प्रभारी राकेश दुबे, सहब्लॉक अध्यक्ष दीपक यादव, राकेश शर्मा, विजय गुप्ता, बिहारी लाल, रामरहीस, शिवम शुक्ला, रविन्द्र नाथ, उदय कुमार, राघवेंद्र पांडेय, , दयाशंकर, श्यामा चरण द्वेवेदी, अरुण कुमार बैस, रामकृष्ण बैस, गुड्डू प्रसाद, हीरामणि विश्वकर्मा, प्रमोद जायसवाल,अजय मौर्या, अभिमन्यु जायसवाल, धीरेंद्र बहादुर सिंह, राजकुमार, सत्येंद्र यादव, मनोज सिंह और साथ ही ए.आर.पी. विवेक कुमार झा जी, विजयपाल जी आदि काफी संख्या मे शिक्षक उपस्थित थे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions