होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश नगर विकास मंत्री ए. के. शर्मा से मिले दुद्धी चेयरमैन, 1.32 लाख केवीए पावर स्टेशन और विकास कार्यों पर बनी सहमति

दुद्धी सोनभद्र।नगर पंचायत दुद्धी के विकास को नई रफ्तार देने के लिए चेयरमैन कमलेश मोहन ने सोमवार को अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ लखनऊ में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा से शिष्टाचार मुलाकात की। इस उच्चस्तरीय बैठक के दौरान नगर की बुनियादी समस्याओं और भावी विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई

8:01 AM, Sep 1, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

उत्तर प्रदेश नगर विकास मंत्री ए. के. शर्मा से मिले दुद्धी चेयरमैन, 1.32 लाख केवीए पावर स्टेशन और विकास कार्यों पर बनी सहमति
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क



, दुद्धी सोनभद्र।नगर पंचायत दुद्धी के विकास को नई रफ्तार देने के लिए चेयरमैन कमलेश मोहन ने सोमवार को अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ लखनऊ में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा से शिष्टाचार मुलाकात की। इस उच्चस्तरीय बैठक के दौरान नगर की बुनियादी समस्याओं और भावी विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

विज्ञापन

चेयरमैन कमलेश मोहन ने बताया कि मुलाकात का मुख्य उद्देश्य दुद्धी में बिजली की समस्या के स्थायी समाधान के लिए 132 केवीए के नए पावर स्टेशन की स्थापना कराना है। इसके साथ ही नगर पंचायत क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं के विस्तार और विभिन्न विकास परियोजनाओं पर मंत्री जी के साथ गहन विचार विमर्श किया गया।

कैबिनेट मंत्री ए. के. शर्मा ने दुद्धी प्रतिनिधिमंडल की मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और आश्वासन दिया कि नगर पंचायत दुद्धी के सर्वांगीण विकास में शासन स्तर से हरसंभव मदद दी जाएगी। पावर स्टेशन और विकास प्रस्तावों को लेकर उन्होंने जल्द सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा भी जताया।

विज्ञापन

इस मुलाकात के बाद दुद्धी में बिजली व्यवस्था में सुधार और नए विकास कार्यों की उम्मीद जगी है। मुलाकात में पूर्व विधायक एवं नगर पालिका अध्यक्ष राबर्ट्सगंज रूबी प्रसाद भी मंत्री से मुलाकात किया।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions