होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

औद्योगिक परियोजना के विरोध में उतरे ग्रामीण, आदिवासियों ने कहा- जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए जारी रहेगा संघर्ष

औद्योगिक परियोजना के विरोध में उतरे ग्रामीण, आदिवासियों ने कहा- जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए जारी रहेगा संघर्ष

10:30 AM, Jun 26, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

औद्योगिक परियोजना के विरोध में उतरे ग्रामीण, आदिवासियों ने कहा- जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए जारी रहेगा संघर्ष
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र के पपड़ाहवा और पल्हारी गांव में प्रस्तावित औद्योगिक परियोजना के विरोध में किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा के नेतृत्व में सैकड़ों आदिवासी महिला-पुरुषों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कंपनी स्थापना का विरोध करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के पर्यावरण, जल, जंगल और जमीन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।प्रदर्शन के दौरान बीडीसी सदस्य बिंदु अगरिया ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी कीमत पर कंपनी नहीं लगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सोनभद्र का यह इलाका प्राकृतिक संसाधनों और बेहतर पर्यावरण के लिए जाना जाता है। औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार से पर्यावरण को नुकसान पहुंचने की आशंका है, जिसका असर आने वाली पीढ़ियों पर पड़ेगा।वहीं ग्रामीण रामबहाल खरवार ने कहा कि गांव की जमीन और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए ग्रामीण हर स्तर पर संघर्ष करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि उद्योगों की स्थापना के दौरान रोजगार देने के वादे किए जाते हैं, लेकिन स्थानीय युवाओं को उसका अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाता।ग्रामीणों का कहना था कि सोनभद्र में पहले से कई बड़े उद्योग और प्लांट स्थापित हैं, लेकिन स्थानीय बेरोजगार युवाओं की समस्याएं बनी हुई हैं। ऐसे में नई कंपनी से स्थानीय लोगों को कितना फायदा मिलेगा, इस पर उन्होंने सवाल उठाए।किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा ने कहा कि आदिवासियों की सहमति के बिना परियोजना को आगे बढ़ाया गया तो संगठन व्यापक आंदोलन करेगा। उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा।प्रदर्शन में प्रमिला, बरमतिया चेरो, पुष्पा खरवार, पिंकी अगरिया, रजावती गोंड, बिंदु अगरिया, सुदामा चेरो, दिनेश गोंड, रामबहाल खरवार, गुलाब गोंड, शत्रुधन बिंद, विजय बिंद, संजय बियार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions