जले ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग को लेकर ग्रामीणो ने किया प्रदर्शन
जले ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग को लेकर ग्रामीणो ने किया प्रदर्शन
10:57 PM, May 2, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Prashant Dubey

म्योरपुर(सोनभद्र)म्योरपुर विकासखंड के ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत आरंगपानी के आदिवासी बाहुल्य टोला काशीकुड़ में दो माह से खराब ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग को लेकर ग्रामीण लामबंद हो गए और प्रदर्शन किया।ग्रामीणो ने समाजसेवी राजू कुमार गुप्त के नेतृत्व मे प्रदर्शन किया।उन्होंने जले ट्रांसफार्मर को शीघ्र बदलवाए जाने की मांग की। ग्रामीणों ने विभाग और प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल भी खड़ा किया। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि विभाग हम लोगो को अंधेरे में रखने का प्लान बना चुकी है। कहा कि 2 माह से हम लोग अंधेरे में परेशान हैं और इसका शिकायत टोल फ्री नंबर 1912 में हम लोग कर चुके हैं, लेकिन अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं बदल गया। इससे ग्रामीणों ने नाराजगी व्यक्त की और शासन से मांग की कि जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर लगवाया जाए।बताया कि यह टोला आदिवासी बाहुल्य है और गर्मी के दिन में दिक्कत हो रही है तथा बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। इस मौके पर राजू कुमार गुप्त, कुलदीप सिंह गौड़, मोहर सिंह गौड़, रामलाल गौड़, रमाशंकर गोड़, हीरा सिंह गौड़, सुप्रीम गोड़, रघुवीर सिंह आदि ने जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर लगाया जाने की मांग की। इस संबंध में एसडीओ शिवम गुप्ता ने बताया कि एक,दो दिन मे ट्रांसफार्मर बदल जाएगा।
यह भी पढ़ें






