मगरमच्छ की फुंफकार से सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने सुरक्षित पकड़ा
घोरावल (सोनभद्र): घोरावल वन क्षेत्र के अंतर्गत बिसरेखी में रविवार को एक घर के पास मगरमच्छ देखा गया। बिसरेखी गांव में रविवार को रमेश विश्वकर्मा के घर के बगल में बांस के पेड़ के पास एक बड़ा मगरमच्छ देखा गया
8:32 PM, Aug 16, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

घोरावल (सोनभद्र): घोरावल वन क्षेत्र के अंतर्गत बिसरेखी में रविवार को एक घर के पास मगरमच्छ देखा गया। बिसरेखी गांव में रविवार को रमेश विश्वकर्मा के घर के बगल में बांस के पेड़ के पास एक बड़ा मगरमच्छ देखा गया। मगरमच्छ उनके घर की तरफ बढ़ रहा था। इतना बड़ा मगरमच्छ देख कर आस पास के लोग हैरान हो गए।मगरमच्छ मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। उसकी फुंफकार सुनकर लोग सहम गए। मगरमच्छ मिलने की सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी ज्ञानेश कुमार के निर्देश पर टीम मौके पर पहुंची।रस्सी, बांस, बोरा के सहारे करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ लिया और मुक्खा फाल के जलाशय में सुरक्षित छोड़ दिया गया। वन क्षेत्राधिकारी ज्ञानेश कुमार ने बताया कि बिसरेखी गांव में आवासीय बस्ती मे लगभग 9 फीट लंबा मादा मगरमच्छ पकड़ा गया। जिसे मुक्खा फाल के जलाशय में छोड़ दिया गया।
यह भी पढ़ें






