होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

बारिश में गंदे पानी की सप्लाई से ग्रामीण परेशान, बीमारी का खतरा

सोनभद्र। विकासखंड चोपन के ग्राम सभा कोटा के टोला परासपानी में हर घर जल योजना के तहत बनी पानी की टंकी और पंपिंग स्टेशन ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। बारिश के दिनों में टंकी के आसपास जमा गंदा पानी पंपिंग स्टेशन में पहुंचने के बाद कथित तौर पर घरों में सप्लाई किए

8:06 PM, Aug 19, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

बारिश में गंदे पानी की सप्लाई से ग्रामीण परेशान, बीमारी का खतरा
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


डाला/सोनभद्र। विकासखंड चोपन के ग्राम सभा कोटा के टोला परासपानी में हर घर जल योजना के तहत बनी पानी की टंकी और पंपिंग स्टेशन ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। बारिश के दिनों में टंकी के आसपास जमा गंदा पानी पंपिंग स्टेशन में पहुंचने के बाद कथित तौर पर घरों में सप्लाई किए जाने से ग्रामीणों में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि योजना के तहत अभी तक कोटा गांव और आसपास के टोलों में हर घर तक पानी की नियमित आपूर्ति भी सुनिश्चित नहीं हो सकी है। कई स्थानों पर नल तो लगा दिए गए हैं, लेकिन उनमें पानी नहीं आता।समस्या को लेकर बारिश शुरू होने से पहले ही गत 11 जून को परासपानी स्थित पानी की टंकी के पास महिला-पुरुष सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के नेतृत्व में प्रदर्शन कर जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया था।प्रदर्शन के दौरान गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री आरके सिंह अरमो, कोटा के पूर्व प्रधान शिव प्रसाद और पूर्व प्रधान रामचंद्र गोंड सहित ग्रामीणों ने बताया कि परासपानी टोला में हर घर जल योजना के लिए पानी की टंकी एवं पंपिंग स्टेशन का निर्माण काफी गहरी और खाईनुमा भूमि पर कराया गया है। उनका कहना है कि बारिश के दौरान आसपास का गंदा पानी टंकी के परिसर में भर जाता है और यही पानी गांव में घर-घर सप्लाई किए जाने की आशंका है।ग्रामीणों ने बताया कि दूषित पानी के सेवन से लोगों के बीमार पड़ने का खतरा बना रहता है। उनका कहना है कि यदि समय रहते व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया गया तो बरसात के दौरान ग्रामीणों को दूषित पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है।वहीं, अधिक बारिश होने पर पानी टंकी के पास जमा पानी परासपानी संपर्क मार्ग तक पहुंच जाता है। जलभराव के कारण परासपानी पंचायत भवन की ओर जाने वाले मार्ग पर आवागमन भी प्रभावित होता है।ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पानी टंकी और पंपिंग स्टेशन की तकनीकी खामियों को तत्काल दूर कराया जाए, दूषित पानी की आपूर्ति पर रोक लगाई जाए तथा हर घर जल योजना के तहत सभी घरों में नियमित एवं स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions