होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, विण्ढमगंज पुलिस को मिली सफलता

गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, विण्ढमगंज पुलिस को मिली सफलता

8:36 PM, Jul 11, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, विण्ढमगंज पुलिस को मिली सफलता
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र, 11 जुलाई 2026। विण्ढमगंज थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत की गई।पुलिस के मुताबिक, गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त अजय मेहता (38 वर्ष), निवासी ग्राम कटौधी, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र, को 10 जुलाई 2026 की रात लगभग 9:20 बजे दशरथ मोड़ तिराहा, हरनाकछार (थाना विण्ढमगंज क्षेत्र) से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में मु.अ.सं. 160/2025 में उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम की धाराओं 3/5A/5B/8 तथा मु.अ.सं. 95/2026 में उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 की धारा 3(1) के अंतर्गत मुकदमे दर्ज हैं।गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, उपनिरीक्षक वीर बहादुर यादव, हेड कांस्टेबल ऐनुल होदा खा तथा हेड कांस्टेबल धीरेंद्र कुमार शामिल रहे।सोनभद्र पुलिस ने कहा है कि जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions