होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

21 साल पुराने महिला उत्पीड़न के मामले का वारंटी गिरफ्तार, विण्ढमगंज पुलिस ने दबोचा

21 साल पुराने महिला उत्पीड़न के मामले का वारंटी गिरफ्तार, विण्ढमगंज पुलिस ने दबोचा

5:40 PM, Jul 10, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

21 साल पुराने महिला उत्पीड़न के मामले का वारंटी गिरफ्तार, विण्ढमगंज पुलिस ने दबोचा
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र, 10 जुलाई। जनपद में अपराधियों एवं वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत विण्ढमगंज पुलिस ने महिला उत्पीड़न के 21 वर्ष पुराने मामले में वांछित एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के नेतृत्व में थाना विण्ढमगंज पुलिस ने गुरुवार को न्यायालय से जारी वारंट का अनुपालन करते हुए बलवन्त पुत्र स्वर्गीय राम किशोर उर्फ शम्भू (46 वर्ष) निवासी ग्राम पतरिहा, थाना विण्ढमगंज को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध थाना विण्ढमगंज में दर्ज मु0नं0-843/2005 में धारा 354 भारतीय दंड संहिता (भादवि) के तहत न्यायालयीय वारंट लंबित था। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।पुलिस अभिलेखों के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना विण्ढमगंज में मु0अ0सं0-56/2025 के तहत धारा 115(2), 352 एवं 351(3) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) में एक अन्य मुकदमा भी दर्ज है।गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, उपनिरीक्षक जयप्रकाश यादव तथा कांस्टेबल प्रिन्शु तिवारी शामिल रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions