मौसम:यूपी के 33 जिलों में आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
यूपी के कई जिलों में आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
9:37 AM, May 15, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।
इन जिलों में अलर्ट जारी
चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं में मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है।
मौसम में उतार-चढ़ाव की क्या है वजह?
मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में लगातार मौसम बदल रहा है। कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी हो रही है, जबकि कुछ स्थानों पर तेज धूप निकल रही है। पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाओं का असर उत्तर प्रदेश के मौसम पर पड़ रहा है। यही हवाएं प्रदेश में तापमान कम कर रही हैं और बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियां बना रही हैं। अगले कुछ दिनों तक मौसम में इसी तरह उतार-चढ़ाव बना रहने के आसार हैं।
इस बार मानसून कमजोर रहने के संकेत
मौसम विज्ञान विभाग ने इस साल यूपी में सामान्य से कम बारिश होने की आशंका जताई है। विभाग के महानिदेशक डॉ. एम महापात्रा के मुताबिक प्रशांत महासागर में ला नीना की स्थिति कमजोर पड़ रही है और अल नीनो की स्थिति बनने के संकेत मिल रहे हैं। इसका असर दक्षिण-पश्चिम मानसून पर पड़ सकता है, जिससे सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है।
इसके अलावा जनवरी से मार्च के दौरान उत्तरी गोलार्ध में कम बर्फबारी भी मानसून को प्रभावित कर सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि जून से सितंबर के बीच प्रदेश में बारिश औसत से कम रह सकती है।
यह भी पढ़ें






