होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

कुएं से पानी निकालते समय पैर फिसला, वृद्ध की डूबने से मौत

सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र के बभनडीहा ग्राम पंचायत के भलूही टोला में शुक्रवार दोपहर हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई। खेत में बने कच्चे कुएं से पशुओं को पानी पिलाने के लिए पानी निकालते समय पैर फिसलने से वह गहरे कुएं में जा गिरे। परिजनों ने रस्सी के सहारे उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

7:01 AM, Oct 3, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

कुएं से पानी निकालते समय पैर फिसला, वृद्ध की डूबने से मौत
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र के बभनडीहा ग्राम पंचायत के भलूही टोला में शुक्रवार दोपहर हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई। खेत में बने कच्चे कुएं से पशुओं को पानी पिलाने के लिए पानी निकालते समय पैर फिसलने से वह गहरे कुएं में जा गिरे। परिजनों ने रस्सी के सहारे उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
भलूही टोला निवासी 70 वर्षीय होलसाह पुत्र स्व. रामरूप शुक्रवार दोपहर घर से करीब सौ मीटर दूर खेत में बने कच्चे कुएं से बाल्टी के जरिए पानी निकाल रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह कुएं में जा गिरे। गिरने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद परिजन मौके पर पहुंचे।
परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से रस्सी के सहारे वृद्ध को कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना ग्राम प्रधान संत कुमार गुप्ता ने पुलिस को दी।
सूचना पर पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची। उपनिरीक्षक बलजीत भारद्वाज ने घटनास्थल का जायजा लेकर परिजनों से जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।
वृद्ध की मौत से परिवार में मातम पसरा है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions