होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

टीपर को बचाने के प्रयास में 18 चक्का हाइवा 15 फीट गहरी खाई में पलटी, चालक बाल-बाल बचा

टीपर को बचाने के प्रयास में 18 चक्का हाइवा 15 फीट गहरी खाई में पलटी, चालक बाल-बाल बचा

8:21 PM, Jun 3, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

टीपर को बचाने के प्रयास में 18 चक्का हाइवा 15 फीट गहरी खाई में पलटी, चालक बाल-बाल बचा
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


डाला (सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र के नवटलिया स्थित सलईबनवा पूर्वी तेलगुड़वा-कोन मार्ग पर मंगलवार देर शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सामने से आ रही टीपर को बचाने के प्रयास में बालू लदा 18 चक्का हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगभग 15 फीट गहरी खाई में जा पलटा। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार मिर्जापुर जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबाल गांव निवासी 35 वर्षीय रमेश पाल पुत्र मटूकधारी पाल हाइवा लेकर कोटा क्षेत्र से बालू लोड कर कुशीनगर जा रहे थे। मंगलवार देर शाम जब वह नवटलिया के सलईबनवा पूर्वी पुलिया के समीप पहुंचे, तभी सामने से आ रही एक टीपर को बचाने के दौरान वाहन का संतुलन बिगड़ गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक ने वाहन को नियंत्रित करने का भरसक प्रयास किया, लेकिन हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गई और पलट गई। दुर्घटना के बाद हाइवा के सभी पहिए ऊपर की ओर हो गए। हादसे में चालक रमेश पाल को हल्की चोटें आईं, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। हादसे के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। हालांकि राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।स्थानीय लोगों का कहना है कि तेलगुड़वा-कोन मार्ग पर कई स्थानों पर सड़क संकरी होने तथा भारी वाहनों की लगातार आवाजाही के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।



सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions