म्योरपुर में 1.478 किलो गांजा के साथ महिला गिरफ्तार
सोनभद्र। अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत म्योरपुर पुलिस ने एक महिला को 1 किलो 478 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई शुरू कर दी है
8:13 PM, Sep 21, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत म्योरपुर पुलिस ने एक महिला को 1 किलो 478 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 21 सितंबर 2026 की सुबह करीब 6:30 बजे एयरपोर्ट रोड स्थित लहरा मोड़, ईदगाह के पास की गई। गिरफ्तार महिला की पहचान सुनैना पत्नी सुरेन्द्र कुमार (करीब 40 वर्ष), निवासी कस्बा म्योरपुर, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है।पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन शुद्धि” अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल और क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण में म्योरपुर पुलिस ने मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 110/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली टीमउ0नि0 बलजीत भारद्वाजका0 रामसूरत वर्माका0 राहुल कुमारम0का0 साक्षीसभी पुलिसकर्मी थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र से संबंधित हैं।
यह भी पढ़ें






