होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

पोखरी में गिरे 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से महिला की मौत

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के पटेहरा गांव में बुधवार सुबह करंट की चपेट में आने से 32 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला घर के पीछे स्थित पोखरी की ओर गई थी, जहां पहले से टूटकर गिरा 11 हजार वोल्ट का बिजली का तार पड़ा था। तार में करंट प्रवाहित हो रहा था

7:50 PM, Sep 9, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

पोखरी में गिरे 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से महिला की मौत
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के पटेहरा गांव में बुधवार सुबह करंट की चपेट में आने से 32 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला घर के पीछे स्थित पोखरी की ओर गई थी, जहां पहले से टूटकर गिरा 11 हजार वोल्ट का बिजली का तार पड़ा था। तार में करंट प्रवाहित हो रहा था।पटेहरा गांव निवासी बच्चा यादव की पत्नी मीरा देवी (32) बुधवार सुबह घर के पीछे स्थित पोखरी की ओर गई थीं। पोखरी के ऊपर से गुजर रहा 11 हजार वोल्ट का बिजली का तार टूटकर जमीन पर गिरा हुआ था। तार में करंट प्रवाहित होने के कारण मीरा देवी उसकी चपेट में आ गईं और अचेत होकर गिर पड़ीं।कुछ देर बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो घर में हड़कंप मच गया। परिजन आनन-फानन में उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां इलाज के दौरान मीरा देवी ने दम तोड़ दिया।महिला की मौत के बाद परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions