होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

तेज आंधी में पेड़ गिरने से महिला की मौत, परिजनों को मिली चार लाख की सहायता

तेज आंधी में पेड़ गिरने से महिला की मौत, परिजनों को मिली चार लाख की सहायता

8:02 PM, May 15, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

तेज आंधी में पेड़ गिरने से महिला की मौत, परिजनों को मिली चार लाख की सहायता
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


डाला (सोनभद्र)। चोपन विकास खंड अंतर्गत हर्रा ग्राम पंचायत के सलइया डीह टोला में तेज आंधी और बारिश के दौरान पेड़ गिरने से एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। राजस्व विभाग की ओर से मृतका के परिजनों को दैविक आपदा राहत के तहत चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।जानकारी के अनुसार, सलइया डीह हर्रा गांव निवासी 40 वर्षीय कमलावती देवी पत्नी रामनरेश बुधवार शाम अपनी ननद आरती देवी और ननदोई राजेश यादव के घर से वापस लौट रही थीं। इसी दौरान अचानक तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई। घर के पास रास्ते में एक पेड़ के नीचे से गुजरते समय तेज हवा के कारण पेड़ उनके ऊपर गिर पड़ा, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्रीय लेखपाल मौके पर पहुंचे। गुरुवार को संजीव सिंह गोंड, भूपेश चौबे, ग्राम प्रधान अखिलेश कुमार, जिलाधिकारी सोनभद्र तथा ओबरा एसडीएम अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की।राजस्व विभाग द्वारा दैविक आपदा मद से मृतका के परिजनों के खाते में चार लाख रुपये की सहायता राशि जमा कराई गई।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions