पथरी के ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, हॉस्पिटल में परिजनों का हंगामा
राबर्ट्सगंज। राबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के उरमौरा स्थित एक निजी पॉली हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन कराने पहुंची एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया।
6:29 AM, Sep 30, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

Sonbhadra:राबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के उरमौरा स्थित एक निजी पॉली हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन कराने पहुंची एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया।परिजनों का आरोप है कि महिला को पथरी के ऑपरेशन के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन ऑपरेशन के दौरान उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग शुरू कर दी।बताया जा रहा है कि परिजन अस्पताल के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने तक शव उठाने से इनकार कर रहे हैं। सूचना पर राबर्ट्सगंज पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित परिजनों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रही है। वहीं, अस्पताल संचालक के मौके से फरार होने की बात भी सामने आ रही है।घटना के बाद अस्पताल परिसर में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस मामले को शांत कराने के साथ ही घटना की जानकारी जुटा रही है। महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही हुई या नहीं, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
यह भी पढ़ें






