होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

बारिश के दौरान दीवार गिरने से महिला गंभीर रूप से घायल,सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर

बारिश के दौरान दीवार गिरने से महिला गंभीर रूप से घायल,सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर

8:47 PM, Jul 19, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

बारिश के दौरान दीवार गिरने से महिला गंभीर रूप से घायल,सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

, दुद्धी (सोनभद्र)। विंढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम घिवही निवासी राधा देवी (45) पत्नी महेंद्र प्रसाद, तेज बारिश के बीच अपने कच्चे मकान में बकरियों की सुरक्षा कर रही थीं, तभी आज रविवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे मकान की एक कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे में दबने से राधा गंभीर रूप से घायल हो गईं।घटना की जोरदार आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर राधा देवी को बाहर निकाला। परिजनों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस टीम के ईएमटी पंकज व चालक सुभाष ने उन्हें त्वरित इलाज के लिए सीएचसी दुद्धी पहुँचाया। यहाँ चिकित्सक डॉ. सुनील सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया।डॉ. सुनील सिंह ने बताया कि राधा देवी को प्राथमिक जांच में बायीं टांग में फ्रैक्चर की आशंका और शरीर के विभिन्न हिस्सों में अंदरूनी चोटों के लक्षण नजर आ रहे हैं। हमने दर्द निवारक और प्राथमिक बंदोबस्त कर दिया है एवं हालत स्थिर करने के बाद उन्हें आगे की जांच एवं उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions