होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

हरियाली तीज पर महिलाओं ने मनाया उत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

हरियाली तीज पर महिलाओं ने मनाया उत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

9:46 PM, Aug 1, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

हरियाली तीज पर महिलाओं ने मनाया उत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र:हरियाली तीज के पावन अवसर पर रविवार को शहर में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर तीज पर्व की खुशियां मनाईं। कार्यक्रम में महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उत्सव का आनंद लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएफओ मिर्जापुर आरुसी मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. आभा शुक्ला ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद महिलाओं ने पारंपरिक गीतों, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति की मनोहारी झलक पेश की।

कार्यक्रम में मेहंदी प्रतियोगिता, साड़ी पहनने की प्रस्तुति, मनोरंजक खेल तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान समारोह विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया।मुख्य अतिथि डीएफओ आरूसी मिश्रा ने कहा कि हरियाली तीज केवल एक पर्व नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच देने के साथ सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत को भी मजबूत करते हैं।कार्यक्रम की अध्यक्ष अनीता थाई एवं सुनिता सांवरिया ने अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों का स्वागत करते हुए कहा कि महिलाओं को एक मंच पर जोड़ने और उनकी रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजन किया गया।

इस अवसर पर रितु जालान, रिंकी जालान, मीरा जालान, पूनम खेतान, पूनम केडिया, चित्रा जालान, ममता जालान, शीला जैन, अंकिता केजरीवाल, कीर्ति द्विवेदी, रोहिणी तिवारी, सविता चौधरी, उषा जालान, उमा जैन, विभू अग्रवाल, सीमा, नीलू जैन, एकता और शुभम अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions